अवैध शस्त्र के साथ एक नफर "जिला बदर" अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना हरपुर बुदहट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट विशाल उपाध्याय के नेतृत्व में उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा जिला बदर अपराधी व्यासमुनि यादव उर्फ विदेशी पुत्र रामजग यादव निवासी बिगही थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर जिसको जिलाधिकारी गोरखपुर महोदय के आदेश के क्रम में थाना कोतवाली सदर जनपद महराजगंज में 06 माह तक के लिए आमद कराया गया था जो दिनांक 16.05.2024 जिला बदर आदेश का उल्लघंन करते हुए थाना क्षेत्र हरपुर बुदहट मे 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 106/2024 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम व 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम
1. उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह थाना हरपुर बुदहट,जनपद गोरखपुर
2. का0 विजय कुमार नाग थाना हरपुर बुदहट,जनपद गोरखपुर
3. का0 सुधाकर यादव थाना हरपुर बुदहट,जनपद गोरखपुर
