Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

काम के लिए विदेश भेजने वाली अप्राधिकृत एजेंसी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

 काम के लिए विदेश भेजने वाली अप्राधिकृत एजेंसी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर थाना कैण्ट वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि ग्लोबल विल्डिग ट्रेनिंग टेस्ट सेंटर अशोका गैस गोदाम रोड नियर रेलवे लाईन सिघ़डिया जिसके संचालक सवितानन्द सिंह उर्फ सन्नी सिंह पुत्र अरूण कुमार सिंह निवासी म0नं0 30 अवास विकास कालोनी कूड़ाघाट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर हैं, के द्वारा विदेश भेजने हेतु विज्ञापन लगाया गया था । जिसमें उक्त फर्म द्वारा दिनांक 15/05/2024 को विदेश भेजने के लिए इण्टरव्यू लेने की बात कही गयी थी । उक्त एजेंसी एक अप्राधिकृत एजेंसी है जो अवैध तरीके से लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करती है ।

 वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 295/2024 धारा 24,24(1)B उत्प्रवास अधिनियम 1983 पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा विज्ञापन में दर्शाए गए विदेश भेजने वाली एजेंसी के कार्यालय पर सर्च किया गया तो निम्नलिखित सामग्री बरामद हुयी । 


बरामदगी-


1. पासपोर्ट नाम पता भिन्न-भिन्न कुल 397 अदद 

2. मेडिकल फार्म नाम पता भिन्न-भिन्न  लगभग 400 अदद 

3. लैपटाप 03 अदद 

4. नकद 3,89000/- रू0

5. मोबाइल फोन 03 अदद 

6. एप्लिकेशन फार्म नाम पता भिन्न-भिन्न लगभग 550 अदद

7. 02 अदद बैंक चेकबुक 

8. एक अदद हार्डडिस्क


कार्यवाही करने वाली टीम


1. उ0नि0 शुभम श्रीवास्तव चौकी प्रभारी मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर मय टीम  


2. उ0नि0 सुधांशु सिंह चौकी प्रभारी गोलघर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर मय पुलिस टीम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies