कर्मचारी समस्याओं को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने संघ के केंद्रीय कार्यालय पर किया सभा
ट्रेन लाइटिंग विभाग के कर्मचारियों का प्रमोशन, महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट, कंप्यूटर की आपूर्ति एवम टी टी मशीन के कोच में लगे खराब जनरेटर को जल्द ठीक कराए प्रशासन- विनोद राय
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे आज दिनांक 16/05/2024 को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ट्रेन लाइटिंग विभाग में कार्यरत टेक्नीशियन-lll की टेक्निशियन-ll में पदोन्नति शीघ्र करने, पूर्वोत्तर रेलवे के सभी कार्यालय, यूनिट, वर्कशॉप में महिला कर्मचारियों के लिए अलग से टॉयलेट बनवाने, सभी कार्यालय में कंप्यूटर की आपूर्ति सुनिश्चित करने, पूर्वोत्तर रेलवे पर कार्यरत सभी टी टी मशीनों से लगे कोच के खराब पड़े जनरेटर एवं इनवर्टर को तत्काल बदलवाने के लिए संबंधित अधिकारी गण को पत्र लिखकर यह मांग की गई कि उपरोक्त सभी कार्यों को शीघ्र कराया जाए। इस अवसर पर महामंत्री विनोद राय ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ कर्मचारी समस्याओं को शीघ्र हल कराने के लिए कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सतीश चंद्र अवस्थी, कौशल कुमार सिंह, के एम मिश्रा, संजीव धर ,दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक सतीश श्रीवास्तव, देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक, ए बी पांडे, एसके गोस्वामी, अजय त्रिपाठी, निशांत यादव, हरिकेश बहादुर सिंह, दीपक प्रजापति, धीरज यादव इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
