Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनपद के अधिकारी अपने कार्यालय पर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक करें जनसुनवाई.. जिलाधिकारी*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



जनपद के अधिकारी  अपने कार्यालय पर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक  करें जनसुनवाई.. जिलाधिकारी*



 प्रत्येक माह के  अंत  में विभिन्न अधिकारियों द्वारा की जाने वाली जनसुनवाई और उनमें प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण की होगी समीक्षा.. जिलाधिकारी


जनता दर्शन के अन्तर्गत जिलाधिकारी स्वयं भी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक कर रहे हैं जनसुनवाई


कोई भी व्यक्ति ज़िलाधिकारी मनीष बंसल से मिल कर अपनी शिकायत या समस्या से अवगत करा सकता है


तहसील की समस्या तहसील पर और ब्लॉक की समस्या ब्लॉक पर ही होनी चाहिए निस्तारित: ज़िलाधिकारी


जिन अधिकारियों के अधिक प्रकरण ज़िले स्तर पर प्राप्त होंगे उनके विरुद्ध हो सकती है कारवाई


सम्भल ( बहजोई) 14 जून 2024

शासन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने तथा जनसामान्य की समस्याओं को शीघ्र निस्तारण हो सके उसके लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने कार्यालय पर प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक  बैठकर  जनसुनवाई का कार्य करते हुए जन सामान्य की समस्याओं को सुनेंगे एवं उनका  शीघ्र निस्तारण करेंगे। जिलाधिकारी ने यह निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदार एवं खंड विकास अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए हैं। जिलाधिकारी स्वयं भी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक  जनता दर्शन के अन्तर्गत जन सामान्य की समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण कराते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह के अंत में जनता दर्शन के अन्तर्गत की जाने वाली जनसुनवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी द्वारा तलव की जाएगी। 

     अब जनसामान्य प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं जिसका अधिकारियों द्वारा शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। 

      जनसामान्य की सुविधा के लिए प्रमुख अधिकारियों के कार्यालय का नाम एवं पता निम्नलिखित है-

कार्यालय जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट परिसर बहजोई

कार्यालय पुलिस अधीक्षक

कलेक्ट्रेट परिसर बहजोई

कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी

कलेक्ट्रेट परिसर बहजोई

कार्यालय अपर जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट परिसर बहजोई

कार्यालय उप जिलाधिकारी सम्भल

नवीन तहसील परिसर सम्भल

कार्यालय उप जिलाधिकारी चंदौसी

तहसील परिसर चंदौसी

कार्यालय उप जिलाधिकारी गुन्नौर

तहसील परिसर गुन्नौर

कार्यालय एस.ओ.सी चकबंदी

पुरानी तहसील परिसर सम्भल

कार्यालय जिला  विद्यालय निरीक्षक

  इंटरमीडिएट काॅलेज बहजोई 

  कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

 जूनियर हाईस्कूल काठ बाज़ार बहजोई

कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी

कलेक्ट्रेट परिसर बहजोई

कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी

कलेक्ट्रेट परिसर बहजोई 

कार्यालय चकबंदी अधिकारी चंदौसी

तहसील परिसर चंदौसी

कार्यालय चकबंदी अधिकारी गुन्नौर

तहसील परिसर गुन्नौर

कार्यालय चकबंदी अधिकारी सम्भल

कार्यालय नगर पालिका परिषद परिसर सम्भल। 

 इनके अतिरिक्त  विकास खंड अधिकारी अपने विकासखंड कार्यालय पर तथा तहसीलदार अपने तहसील कार्यालय पर  जनसुनवाई का कार्य प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक करेंगे। 

जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies