Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

15 जून को प्रातः 6:00 बजे से सामूहिक योग सप्ताह का होगा शुभारंभ..... जिलाधिकारी

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



21 जून को 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा 15 से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।*



15 जून को प्रातः 6:00 बजे से सामूहिक योग सप्ताह का होगा शुभारंभ..... जिलाधिकारी


  अपर जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट संभल के कर्मचारी गणों को निर्देशित करते हुए कहा कि 15 जून को भगवंत देवी मंदिर पार्क बहजोई में 5:30 बजे योगाभ्यास के लिए उपस्थित हों


संभल (बहजोई)14 जून 2024


     आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में 21 जून को 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा 15 से 21 जून तक योग सप्ताह आयोजित किए जाने की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

      जिसमें क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत सामूहिक योग सप्ताह 15 से 21 जून तक मनाया जाना है एवं 21 जून को दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जनपद स्तर पर किया जाएगा।

    जिलाधिकारी ने कहा कि 15 जून को प्रातः 6:00 बजे से 7:00 तक सामूहिक योगाभ्यास का शुभारंभ किया जाएगा और  उन्होंने कहा की दिनांक 15 जून को भगवंत देवी मंदिर पार्क बहजोई में योग सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें माननीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, इसके साथ ही सभी अधिकारी, कर्मचारीगण एवं जन सामान्य द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। 

       इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी तहसीलों, ब्लॉकों, आदि स्थानों पर भी योगाभ्यास कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।  जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15  जून से 21 जून तक सभी जगह नियमित रूप से योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा योगाभ्यास के फोटो/वीडियो  आयुष कवच एप(Ayush kavach app )तथा भुवन योगा एप(Bhuvan yoga app) पर अपलोड किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बीएसए व डीआईओएस को स्लोगन, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दिए।  

       जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कहा कि आमजन को भी प्रेरित करें कि योग सप्ताह के दौरान अधिक से अधिक लोग योगाभ्यास करें। 

      जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि  21 जून को होने वाला मुख्य कार्यक्रम मझावली शुगर मिल में आयोजित किया जाएगा जिसकी रूपरेखा प्रत्येक दशा में तैयार कर लें।

    और जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 21 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मेडिकल टीम को भी तैनात करें और जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी ,डीसी एनआरएलएम ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें।


बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरन्नुम रजा, जिला विकास अधिकारी राम आशीष जिला, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार एवं पुलकित श्रीवास्तव समस्त खंड विकास अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies