Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अवैध कब्जे पर नगर निगम का गरजा बुलडोजर 30 करोड़ की 2500 स्क्वायर मीटर जमीन को कराया कब्जा मुक्त

 अवैध कब्जे पर नगर निगम का गरजा बुलडोजर


 30 करोड़ की 2500 स्क्वायर मीटर जमीन को कराया कब्जा मुक्त


नगर निगम अब तक के 90 एकड़ जमीन कर चुकी है कब्जा मुक्त


खाली कराई गई 12 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा कमर्शियल हब




हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर आज गुरुवार को नगर निगम का बुलडोजर गरज  कर 2500 स्क्वायर मीटर बेस कीमती 30 करोड रुपए की जमीन को निरंकार सिंह अपर नगर आयुक्त की देखरेख में खाली कराया नगर निगम द्वारा अब तक 8 महीने में 90 एकड़ जमीन अवैध तरीके से कब्जा किए हुए को खाली कराया जिसमें 12 एकड़ जमीन पर कमर्शियल प्रयोग के लिए विकसित किया जा रहा अवैध तरीके से कब्जा किए गए चार और जमीनों को बहुत ही जल्दी नगर निगम द्वारा खाली कराया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जटेपुर दक्षिणी निकट बाबीना होटल गाटा संख्या 361 में विभिन्न लोगों द्वारा अवैध तरीके से नगर निगम की बेस कीमती  लगभग 30 करोड़ की जमीन को कब्जा किया गया  था जिन्हें 4 माह पूर्व नोटिस दिया गया था अब तक उनको चार बार नोटिस दिया जा चुका था  उसके बाद ही बेस कीमती जमीन को नहीं खाली किया गया जिसे आज अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह की देखरेख में पीएसी व पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन को खाली कराने का कार्य किया गया।  नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि नगर निगम जटेपुर दक्षिणी में बाबीना होटल के निकट स्थित 0.206 हेक्टेयर जमीन पर आज गुरुवार को अपना कब्जा ले लिया गया। नगर आयुक्त ने बयाया की अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह की अगुवाई में सम्पत्ति पर अवैध कब्जा हटाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय से  मजिस्ट्रेट और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पीएसी की मौजूदगी में कब्जा लिया गया।

सदर तहसील में गाटा संख्या 361 नगर निगम की बंजर सम्पत्ति है। इसका क्षेत्रफल 0.206 हेक्टेयर है। इस सम्पत्ति पर मनोज कुमार जायसवाल पुत्र विजय कुमार जायसवाल, दीपमाला शुक्ला पत्नी सचिदानन्द शुक्ला, पवन सिंघानियां पुत्र अज्ञात का अवैध कब्जा है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह   4 मई को ही सभी तीन अवैध कब्जेदारों को नोटिस दे दी थी कि जमीन से अवैध कब्जा हटा लें। नोटिस के बाद भी अवैध कब्जा अब तक नहीं हटा लिहाजा ध्वस्तीकरण के लिए गुरुवार का दिन तय था।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगवाल के निर्देश पर मंगलवार को अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने जटेपुर दक्षिणी स्थिति जमीन का मौके का मुआयना किया था। अवैध कब्जाधारियों को चेताया कि जमीन से अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा गुरुवार को अवैध कब्जा हटाया जाएगा। जमीन के इस मामले में कुछ धनराशि कब्जाधारियों द्वारा नगर निगम में जमा करा दी गई थी। उसके बिना पर मामला अदालत में चल रहा था जिसमें अदालत ने निगम के हक में फैसला सुनाते हुए जमा की गई  रकम 6 फीसदी ब्याज के साथ लौटाया जाए जिसे नगर निगम ने ब्याज के साथ लौटा दिया था उसके बाद भी कबजेदारियों द्वारा अवैध कब्जे को नहीं हटाया गया जिसे आज नगर निगम का बुलडोजर गरजते हुए अवैध कब्जे को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies