Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं ईद उल अजहा बकरीद के संबंध में बैठक का किया गया आयोजन*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




त्यौहारों में कोई नई परंपरा एवं प्रतिबंधित पशु की नहीं दी जाए कुर्बानी........ जिलाधिकारी


खुले में ना हो कोई कुर्बानी... जिलाधिकारी


कुर्बानी के बाद कोई भी अवशेष दोपहर 2:00 बजे के बाद खुले में ना डाले जाएं....... जिलाधिकारी


*त्यौहार  के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की रहेगी पैनी नजर.... पुलिस अधीक्षक


संभल (बहजोई) 13 जून 2024


     आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं ईद उल अजहा बकरीद के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

       जिसमे जनपद के धार्मिक गुरुओं, प्रबुद्धजनों एवं संभ्रान्त नागरिकों से सीधा संवाद कर आगामी त्यौहारों पर आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग का आह्वान किया।

     जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा ना डाली जाए उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी ना दी जाए। तथा कोई भी कुर्बानी खुले में ना हो। 

    जिलाधिकारी ने समस्त धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो। 

    जिलाधिकारी ने समस्त धर्म गुरुओं से कहा कि कुर्बानी के उपरांत दोपहर 2:00 बजे के बाद कोई भी अवशेष खुले में नहीं डाला जाए।

   आगामी गंगा दशहरा व बकरीद के त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाये जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। त्यौहार में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है तथा परंपरागत रूप से निश्चित स्थलों पर कुर्बानी दी जाती है। उन्होंने कहा इस दौरान संबंधित अधिशासी अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिद, नमाज स्थलों के आसपास विशेष सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें, जलापूर्ति की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। कुर्बानी के पश्चात अवशेष को उचित स्थान पर पर्याप्त संख्या में गहरा गड्डा खुदवाकर उसमें ब्लीचिंग, नमक तथा चूना डालकर उचित तरीके से ढकवा कर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें,उन्होंने कहा कि समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रो में यह सुनिश्चित करेंगे कि कुर्बानी पूर्व से निर्धारित परंपरागत स्थलों पर ही की जाए, किसी भी दशा में खुले में कोई कुर्बानी नहीं की जाए। उक्त त्यौहार पर कोई नई परंपरा कायम नहीं की जाए। इसके अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश देते हुए कहा कि नमाज के मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त करना सुनिश्चित करें तथा त्यौहार के समय विद्युत आपूर्ति निर्वाध संचालित रहे। 

      जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, इन कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।  जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी संभल एवं क्षेत्राधिकारी संभल को निर्देशित करते हुए कहा कि संभल में अपने स्तर से एक बैठक बुलाकर धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत लोगों के साथ त्यौहार को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा कर ले एवं जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी दशा में दोपहर 2:00 बजे के बाद कोई भी अवशेष खुले में ना डालें इसको प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। 

    पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत लोगों से संवाद करते हुए कहा कि त्यौहार में कोई नई परंपरा ना डाली जाए एवं प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी प्रत्येक दशा में प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नमाज एवं कुर्बानी के समय के विषय में लोगों को जागरूक करें जिससे कुर्बानी समय से की जाए। और उसके अवशेष का निस्तारण भी समय से किया जा सके।

        पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी,प्रभारी निरीक्षक,थाना अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शांति व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखें, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक सवेंदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समस्त थाना अध्यक्ष अवशेषों के निस्तारण चिन्हित स्थान का भी निरीक्षण कर लें।

     इसके उपरांत जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों से त्यौहार को लेकर क्या कार्रवाई की गई है उसके विषय में जानकारी प्राप्त की जिसमें नगर पालिका एवं नगर पंचायत द्वारा बताया गया कि डंपिंग ग्राउंड के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है एवं समस्त नगर पालिकाओं में त्यौहार से संबंधित कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है पेयजल व्यवस्था की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।

    जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि डंपिंग ग्राउंड पर अवशेषों का सही ढंग से निस्तारण करें।

    जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में ना आए एवं साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रहे। 

      जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिर एवं मस्जिदों के पास प्रत्येक दशा में साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें।

     इसके उपरांत क्राइम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने थानावार क्राइम को लेकर जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

      इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा, उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी गुन्नौर रमेश बाबू,डिप्टी कलेक्टर दीपक चौधरी, क्षेत्राधिकारी बहजोई दीपक तिवारी, क्षेत्राधिकारी चंदौसी डॉ प्रदीप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी संभल अनुज चौधरी, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं धर्मगुरुओं तथा जनपद के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies