हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 13 जून 2024*
आज प्रभारी बसमुख्य विकास अधिकारी ज्ञान सिंह द्वारा विकासखंड बहजोई के ग्राम पंचायत पाठकपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य सोनिया द्वारा पशुओं की बीमारी से संबंधित आयुर्वेद की दवाई के स्टोर का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा स्टोर पर समूह की कुछ महिला सदस्यों को पशुओं से संबंधित आयुर्वेद दवाई का वितरण किया गया।
उसके उपरांत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पशुओं से संबंधित रोगों तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा समूह की महिलाओं की छोटे छोटे रोजगारों को अपनाकर आय में बढोत्तरी के संबंध में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन भी किया गया । जिसमें प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समूह की महिलाओं को पशुओं से संबंधित बीमारियों और उनके स्वास्थ्य से संबंधित आयुर्वेद दवाईयों के प्रति जागरूक किया तथा उन्होंने समूह की महिला सदस्य सोनिया द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य संबंधित आयुर्वेद स्टोर के विषय में बताते हुए कहा कि आयुर्वेद दवाईयों को अपनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें और उन्होंने अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे रोजगार जैसे फलों के जूस, सब्जी बिक्री करने, आदि अन्य रोजगार के माध्यम से समूह की महिलाएं अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं तथा अपने परिवार को संपन्न बना सकती हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं से कहा कि प्रत्येक वर्ष पृथ्वी के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है जिसको कम करने के लिए ज्यादा ज्यादा वृक्षारोपण करें तथा समूह की महिला सदस्य अपने घर या आसपास फलदार वृक्ष भी लगाए ताकि बच्चों को एक अच्छा पोषण प्राप्त हो सके । उन्होंने कहा कि किचन गार्डन का भी प्राथमिकता दें ताकि उनके परिवार के सदस्य ताजा और पोषण से भरपूर सब्जियों का प्रयोग कर सकें। जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि समूह की महिलाएं कृषि के साथ-साथ पशुपालन को अपनाकर अपने परिवार को आर्थिक रूप से मज़बूत कर सकती हैं और उन्होंने कहा कि कुटीर उद्योग जैसे अचार बनाना , मूढा बनाना एवं मोमबत्ती तथा धूपबत्ती बनाना इत्यादि कार्यों को अपनाकर आर्थिक रूप से सम्पन्न हो सकती हैं।उन्होंने समूह की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि समूह की महिलाएं ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें तथा लोगों को वृक्ष लगाने के लिए जागरूक करें ताकि पृथ्वी के बढ़ते तापमान को आने वाले समय में कम किया जा सके। इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक आजीविका मोहनलाल तथा राधेश्याम तथा स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
इसके उपरांत प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पाठकपुर में गौशाला का भी निरीक्षण किया पशुओं की संख्या ,केयरटेकर की उपस्थिति,केयरटेकर के भुगतान, हरा चारा, भूसा और ईयर टैगिंग ,विद्युत की व्यवस्था ,सीसीटीवी कैमरे आदि के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशालाओं में छायादार पेड़ भी लगवाए जाएं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

