Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर जनपद गोरखपुर के निर्देशन में आज दिनांक 30.07.2024 को नोडल अधिकारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ/

 ब्रेकिंग न्यूज गोरखपुर



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर जनपद गोरखपुर के निर्देशन में आज दिनांक 30.07.2024 को नोडल अधिकारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ/ पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में व्यापार बन्धु के साथ बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में जनपद के व्यापारी प्रतिनिधि/व्यापारी बन्धुओं के द्वारा अपनी समस्याओं को रखा गया, जिसके निराकरण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के अतिरिक्त बैठक में आये व्यापारी बन्धुओं द्वारा यातायात संचालन के सम्बन्ध में शिकायत/ सुझाव दिये गये। यातायात से सम्बन्धित शिकायतों का मौके पर ही उपस्थित अधिकारीगण द्वारा निराकरण किया गया तथा साथ ही साथ जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापारियों की अराजक तत्वों से पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। उक्त बैठक में प्रभारी निरीक्षक यातायात, अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कामर्स श्री प्रेम प्रकाश नरायण पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वाचंल युवा उद्योग मण्डल श्री गुलजारी यादव, विपिल विजलानी, अभिषेक शाही व अन्य व्यापारी बन्धु उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies