Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विधायक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर भटहट एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहद विकास खण्ड भटहट में बरगदही से कर्महा तक 6 हेक्टेयर पिच मार्ग के किनारे पिपराइच विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने पौधारोपण किया।

इस दौरान भटहट प्रमुख प्रतिनिधी राघवेन्द्र प्रताप सिंह और खण्ड विकास अधिकारी रजत गुप्ता ने भी पौधारोपण किया।

इस दौरान विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 

विधायक ने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढि़यों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करके शहर को हरा भरा बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें, ताकि हमारा शहर व जिला हरा भरा रहे। 

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करके पर्यावरण को बचाया जा सकता है। हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। 

इस मौके पर भटहट ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह,भाजपा जिला मंत्री नरेंद्र सिंह,किसान मोर्चा जिला मंत्री अरविंद सिंह अरविंद सिंह,सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, सुग्रीव सिंह,पिंटू सिंह,खंड विकास अधिकारी रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies