चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया गया, कब्जे से चोरी का सामान बरामद
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना पीपीगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण मे व थानाध्यक्ष पीपीगंज के नेतृत्व में उ0नि0 अविनाश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 366/24 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्तगण 1. अफजल, 2- तौहिद अली व 01 नफर बाल अपचारी को घटना में चोरी किये गये लोहे के रिंग से बधे हुए सरिये कुल 06 अदद लम्बाई करीब 11 फीट वजन करीब 28 kg के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 14.08.2024 की रात्रि में अभियुक्तगण द्वारा वादी के निर्माणाधीन मकान से लोहे की सरिया चोरी कर लेने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम -
1- उ0नि0 अविनाश कुमार थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
2- उ0नि0प्रशिक्षु आदर्श थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
3- का0 सत्यवीर सिंह थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
4- का0 अजीत यादव थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
5- का0 आकाश यादव थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
