चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 10,500 रूपये बरामद
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना बांसगांव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगाँव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बांसगाँव के नेतृत्व में उ0नि0 नन्दलाल यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 502/2024 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त अजय कुमार उर्फ गुड्डू गौड़ को चोरी के 10,500 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 04.08.2024 की रात में वादी मुकदमा के पिता अपने फल के दुकान पर सोये हुए थे कि अभियुक्त द्वारा उनके पैंट से 66,100 रूपये चोरी कर लेने के संबध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 नन्दलाल यादव थाना बांसगाँव जनपद गोरखपुर
2. हे0कां0 रंजीत पाण्डेय थाना बांसगाँव जनपद गोरखपुर
3. कां0 कमलेश कुमार सिंह थाना बांसगाँव जनपद गोरखपुर
