हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना बेलीपार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बेलीपार के नेतृत्व मे उ0नि0 अनीश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 283/2024 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 109 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1. राधेश्याम 2. अमन तथा अभियुक्ता 3. आरती देवी व 4. शिवांगी को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 14.08.2024 को जमीनी विवाद को लेकर अभियुक्तगण द्वारा जान से मारने की नियत से वादिनी मुकदमा के ससुर को कुदाल से मारने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 अनीश कुमार सिंह थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
2. हे0कां0 लालजी पासवान थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
3. कां0 सुनील यादव थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
4. म0कां0 वर्षा राय थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
5. म0कां0 प्रीति सिंह थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
