Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मारपीट कर गंभीर रुप से घायल करने के आरोप में 05 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना गुलरिहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 708/24 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 333, 324(4), 110 भा0न्या0सं0 व 3(1)द, 3(1)ध,3(2)(VA) एस0सी/एस0टी एक्ट व 7 सीएलए एक्ट से संबंधित वाछिंत अभियुक्तगण 1. जक्की 2. मो0 रफीक 3. नदीम अंसारी 4. नौसाद अंसारी व  5. राजू को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


बताते चलें कि दिनांक 28/07/024 को बाजार से वापस आते समय अभियुक्तों द्वारा वादी मुकदमा को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गुफ्ता दिया गया व मना करने पर मारा-पीटा गया । पुनः दिनांक 29/07/024 को वादी के घर पर आकर जान से मारने की धमकी दिया गया एवं दिनांक 30/07/024 को अभियुक्तों द्वारा 50-60 लोगों के साथ वादी मुकदमा के घर में घुसकर गाली गुफ्ता देते हुए वादी मुकदमा व उनके परिजन को लाठी डण्डे से मारा-पीटा गया जिससे वादी मुकदमा के परिजन गम्भीर रूप से घायल हो गये । अभियुक्तों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल तोड़ भी तोड़ दिया गया जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।


गिरफ्तारी की टीम-


1. प्र0नि0 शशिभूषण राय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर  

3. कां0 संदीप पटेल थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

4. कां0 मिथिलेश कुमार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर  

5. कां0 जयप्रकाश यादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies