Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" की याद में देश विभाजन के दौरान हुए जनसंहार में प्राणों की आहूति देने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को 02 मिनट का मौन रखकर दी गई विनम्र श्रद्धांजलि




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


 बलरामपुर  आज दिनांक 14 अगस्त 2024 को विभाजन विभीषिका दिवस की स्मृति में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में मातृभूमि के दुःखद विभाजन के दौरान असंख्य मानव त्रासदी में बलिदान हुए सभी निर्दोष नागरिकों को मौन धारण कर दी गई विनम्र श्रद्धांजलि। 


इस दौरान महोदय द्वारा संदेश व्यक्त किया गया कि "सन 1947 में हुए मातृभूमि का विभाजन किसी भी विभीषिका से कम नहीं था। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी ,ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ों में बट जाने का दर्द लाखों परिवारों में एक गहरे जख्मों की तरह घर कर गया। भारत के इस भौगोलिक बंटवारे ने देश को सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक रुप से कई समस्याओं का सामना करना पड़ा । " विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस " हमें न सिर्फ भेदभाव वैमनस्य एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलाएगा बल्कि इससे एकता सामाजिक सद्भाव, विकास तथा मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी।"


विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की मौन श्रद्धांजलि के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द0 श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी ललिया/लाइन श्रीमती ज्योतिश्री व प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव व रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies