Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

NH 27 पर स्थित राइस मिल से चोरी गये बिजली के केबिल तार के साथ 03 चोरो को थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा 24 घन्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार

 NH 27 पर स्थित राइस मिल से चोरी गये बिजली के केबिल तार के साथ 03 चोरो को थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा 24 घन्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बस्ती थाना पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष श्री महेश सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 आशुतोष शुक्ल द्वारा आज दिनांक 14.8.2024  को NH 27 पर स्थित राइस मिल से चोरी गये बिजली के केबिल तार के साथ दो नफर अभियुक्त व एक बाल अपचारी को समय 03.15 बजे चैनपुरवा पांडे बाजार रोड संत निरंकारी आश्रम के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।  


बताते चलें कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र मे हडिया चौराहे के सर्विस लेन पर स्थित राइस मिल जो NH27 पर राधा कृष्ण इण्डस्ट्रिज के नाम से है पर अज्ञात चोरो द्वारा बिजली का तार को चोरी किया गया था जिसके सम्बंध मे थाना पुरानी बस्ती पर आवेदक श्री प्रवीन कुमार सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह ग्राम बडेरिया बुजुर्ग पो0 हथियागढ़ थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 162/24 धारा 331(4)/305 BNS पंजीकृत किया गया था तत्पश्चात थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा तत्काल पतारसी सुरगरसी करते हुए चोरी मे संलिप्त 02 अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को 24 घन्टे के अन्दर  गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्तगणो के पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण


1. संजय कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी बारीटोला ( करुवा बाबा ) थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती

2. गुलमोहम्मद उर्फ भाटे पुत्र अब्दुल निवासी विशुनपुरवा थाना कोतवाली कुशीनगर ,

3. एक बाल अपचारी 


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-


1. थानाध्यक्ष श्री महेश सिंह थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती ।

2. चौकी प्रभारी हडिया श्री आशुतोष शुक्ल थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

3. हे0का0 फयानाथ भास्कर, हे0का0 गणेश कुमार सिंह, का0 पवन कुमार, का0 सचिन कुमार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies