Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प-HEW के अंतर्गत दिनांक 21 जून से 04 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है

हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





 "100 Days Campaigns" बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जिला प्रोबेशन अधिकारी , महोदय के दिशा निर्देशानुसार आज दिनांक 05/08/2024 को  ब्लॉक बहजोई जनपद संभल के ग्राम कनेटा के प्राथमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केन्द्र में  लिंग संवेदीकरण सप्ताह के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम अयोजन किया गयाl महिलाओ को उनके अधिकारों  के प्रति जागरूक किया गया और विभाग  द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जिसमे योजना की बढ़ाई  गई धनराशि के बारे मे  एवं स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित पेंशन  को विस्तार से बताया गया, साथ ही वन स्टाप सेंटर तथा  चाइल्ड हेल्पलाइन  की कार्यप्रणाली एवं वहां  प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ में 18वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने, अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके  अधिकारों के बारे में बताया गया। सरकार द्वारा संचालित  हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090  की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल विवाह की  कुप्रथा को रोकने ,बाल श्रम को रोकने,  के लिए सभी को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से मनोवैज्ञानिक सामाजिक परामर्शदाता,विद्यालय की प्रधानाचार्य , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies