Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भारतीय स्टेट बैंक नौतनवां की मुख्य शाखा में बड़े पैमाने पर जालसाजी लीपापोती में जुटा बैंक प्रबंधन



रिटायर्ड फौजी के परिवार से जुड़ा है यह मामला


बैंक प्रबंधन के खिलाफ लामबंद हुए फौजी


बैंक में बड़े स्कैम की आशंका, जांच हुई तो नपेंगे कई बैंक कर्मी – नर बहादुर राना अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर यूनियन नौतनवां


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


नौतनवां महराजगंज भारतीय स्टेट बैंक नौतनवां की शाखा में एक बड़ी जालसाजी का मामला सामने आया है हालांकि बैंक प्रबंधन इस घटना की लीपापोती में लगा हुआ है।


बताते दें कि नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर 13 महेंद्र नगर निवासी आनरेरी कैप्टन डमर बहादुर गुरूंग ने बीते 08 जुलाई को नौतनवां स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक को एक पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनकी सास बाल कुमारी राना के की मृत्यु 22 सितंबर 2023 को हो चुकी है। जिसके बारे में 6 दिसंबर 2012 को बैंक के एकाउंट को दस्तावेज सहित लिखित रूप से अवगत करा दिया था। डमर ने लिखा है जब कई महीने बाद उनके बैंक खाते की जांच की गई तो बार-बार एकाउंट से पैसा निकालने कि बात सामने आई। जो एक बड़ा फ्राड दिखाई दे रहा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि जब पहले ही बैंक के पूर्व प्रबंधक और वर्तमान प्रबंधक को पूरी जानकारी दे दी गई थी तो आखिर मृतक के बैंक खाता संख्या 10755217603 SBI से किसकी मिली भगत से पैसा निकाला गया। उन्होंने इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच की मांग की है।


इस संबंध मे नौतनवां स्थित गोरखा भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर यूनियन के अध्यक्ष नर बहादुर राना ने भी बैंक प्रबंधन की मिली भगत से स्वर्गीय बाल कुमारी राना के खाते से पैसा निकाले जाने की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अपनी गर्दन फंसता देख बैंक कर्मियों ने स्वर्गीय बाल कुमारी राना के खाते में 3,34000 तीन लाख चौंतीस हजार रूपया वापस जमा कराकर लीपापोती करने की कोशिश कर रही है।


जब इस संबंध में बैंक प्रबंधक से अपना पक्ष रखने की बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies