Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट का अपराध कारित करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद जिंदा कारतूस व लूट की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना रामगढ़ताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ताल के नेतृत्व थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 505/24 धारा 309(4) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त प्रिंस को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान 01 अन्य अभियुक्त आकाश साहनी पुत्र रामनगीना निवासी रामपुर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 0.315 बोर तमंचा, 01 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस तथा 01 अदद लूट की मोटरसाइकिल बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । पुलिस पार्टी पर फायर करने व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 506/24 धारा 109 भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


बताते चलें कि दिनांक 04.09.2024 को थाना स्थानीय पर तहरीर प्राप्त हुयी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल व अन्य सामान लूट लिया गया है । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 505/2024 धारा 309(4) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल मय थाना पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत लहसड़ी बंधा के पास गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गयी । दबिश के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया । जवाबी कार्यवाही में 01 अभियुक्त घायल हो गया व 01 अन्य अभियुक्त फरार हो गया । पूछताछ के क्रम में घायल अभियुक्त ने अपना नाम प्रिंस पुत्र सुदर्शन निषाद व फरार अभियुक्त का नाम आकाश साहनी बताया गया । घायल अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु सदर अस्पताल जनपद गोरखपुर में भर्ती किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


गिरफ्तारी की टीम


1. प्र0नि0 चितवन कुमार थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 चंदन कुमार सिंह प्रभारी चौकी चिडियाघर  थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

3. उ0नि0 रामसिंह चौकी प्रभारी पामपैराडाइज थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर

4. म0उ0नि0 दीपमंजरी पाण्डेय चौकी प्रभारी नौकायन थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर

5. उ0नि0 अनीश कुमार सिंह  थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

6. उ0नि0 कुश कुमार राय थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर

7. का0 दीपक कुमार थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर

8. का0 राहुल यादव  थाना रामगढ़ताल गोरखपुर 

9. का0 अमित गिरि थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर

10. का0 अविनाश यादव थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर 

11. का0 अनुराग सिंह थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies