Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हत्या का प्रयास करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद हेक्सा ब्लेड बरामद



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना खजनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष खजनी के नेतृत्व मे उ0नि0 विवेक कुमार चतुर्वेदी मय  पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 372/2024 धारा 118(1),109(1),352,351(3) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त सुशील मौर्या को घटना में प्रयुक्त 01 अदद हेक्सा ब्लेड के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


बताते चलें कि दिनांक 22.09.2024 को समय लगभग 11 बजे रात मे खाना बनाने व खाने के विवाद को लेकर अभियुक्त द्वारा गाली गुफ्ता देते हुए धारदार हथियार से वादिनी के चाचा के गर्दन व हाथ पर जान मारने की नियत से हमला कर देना व धमकी देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।  


गिरफ्तारी की टीम-


1. उ0नि0 विवेक कुमार चतुर्वेदी थाना खजनी जनपद गोरखपुर

2. हे0का0 यशवन्त यादव थाना खजनी जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies