हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना झंगहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौराचौरा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में उ0नि0 रविन्द्र सिंह तोमर मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 286/2024 धारा 120बी/419/420/467/468/471 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त 1.काशीनाथ पुत्र मंहगू निवासी ग्राम डेहराडाबर थाना झंगहा जनपद गोरखपुर 2.वीर बहादुर पुत्र मुनेशर निवासी ग्राम बेनीजोत खऱहरा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्तों द्वारा वादी मुकदमा की जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम रजिस्ट्री करवाना तथा जमीन को बेचना व जान माल की धमकी देने के संबंध में वादी द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम
1. उ0नि0 रविन्द्र सिंह तोमर थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
2. का0 धर्मेन्द्र यादव थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
