Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

घर में घुसकर चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 51,000/- रू0 नगद, पायल, झाली, लाकेट व एक अदद तमंचा 12 बोर मय कारतूस बरामद



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना उरूवा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व प्रभारी थानाध्यक्ष उरूवा बाजार के नेतृत्व में थाना स्थानीय की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 194/2024 धारा 331(4),305 भा0न्या0सं0 संबधित वाछिंत अभियुक्त योगेश साहनी उर्फ भाटे पुत्र स्व0 नरायन साहनी निवासी शाहपुर जिगनीया थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी के इक्यावन हजार रुपया (51000)/ रू0 नगद, एक जोड़ी पायल सफेद धातु, एक जोड़ी झाली पीली धातु, एक अदद लाकेट पीली धातु व एक अदद तमंचा 12 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा वादी के मकान में घुस कर बैग में रखे 51000/- रुपये, जेवरात व कागजात सहित बैग चुरा लिया गया । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


गिरफ्तारी की टीम-


1.उ0नि0 राजेश कुमार गुप्ता थाना उरुवा बाजार, गोरखपुर

2.हे0कां0 अनिल संह यादव थाना उरुवा बाजार, गोरखपुर

3.कां0 अग्निवेश कुमार थाना उरुवा बाजार जनपद, गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies