Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद

हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर

 


गोरखपुर थाना पिपराइच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष पिपराइच के नेतृत्व मे उ0नि0 राजकुमार मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 779/2024 धारा 103(1) बी0एन0एस से सम्बंधित अभियुक्त कन्हैया तिवारी पुत्र सत्यप्रकाश तिवारी निवासी ग्राम हरखापुर थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को घटना में प्रयुक्त ईट के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा अपने पिता की ईंट से कूंच कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


गिरफ्तार की टीम


1. उ0नि0 राजकुमार पिपराईच जनपद गोरखपुर ।

2. उ0नि0 रणजीत कुमार थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर ।

3. कां0 गौरव शुक्ला थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर ।

4. कां0 बद्री प्रसाद यादव थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies