हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
सारण पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष ने सोमवार को बताया की 29 सितम्बर 2024 को मांझी थाना के पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति चोरी की मोटरसाईकिल ले कर दाउदपुर से झखड़ा तीन मुहानी के तरफ जा रहा है। उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए झखरा तीन मुहानी के पास पहुँच कर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया। वाहन चेकिंग के क्रम में उक्त मोटरसाईकिल को जप्त कर 01 अभियुक्त भुअर यादव, पिता सूरज यादव, साकिन शीतलपुर थाना- दाउदपुर, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में मांझी थाना कांड सं0-306/24 दिनांक-29. 09.2024 धारा-303(2)/317 (2)/317 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
