Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

01 किलो नाजायज चरस (कीमत करीब 30 लाख रूपये) के साथ 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बहराइच थाना रूपईडीहा  श्रीमान पुलिस अधीक्षक, श्रीमती वृन्दा शुक्ला, जनपद बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियो की धरपकड़ के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री प्रद्युमन सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0नि0 विजय कुमार मय हमराह पुलिस बल व SSB बल द्वारा दिनांक 29.09.2024 समय 20.15 बजे कस्बा रुपईडीहा SSB बार्डर चेक पोस्ट पर संयुक्त चेकिग के दौरान 01 नफर अभियुक्ता जिवन कुमारी घर्ति पत्नी मन बहादुर घर्ति निवासी निसि बड़ा नं- 07 जिला बागलुड़ राष्ट्र नेपाल उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनकी तलाशी से 01 किलोग्राम नाजायज चरस बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0434/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अभियुक्ता उपरोक्त को पेशी हेतु आज माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया । 


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण


01. उ0नि0 विजय कुमार 

02. हे0का0 अभिषेकधर द्विवेदी 

03. का0 जयचन्द्र गौंड

04. म0का0 प्रिया पाण्डेय

थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच


SSB टीम का विवरण


01. ASI/GD आर वसमत्री 

02. CT/GDF सत्यवती 

03. CT/GDFराखी कुमारी 

04. CT/GDFमन्दीप कौर 

05. CT/GDFमिथाली चन्द्रा 

06. CT/GD यादव सुरेन्द्र जगदीश प्रसाद (डाग हैण्डलर) डाग डाक्स्टर नं0- 0779 B-COY 42 BN SSB नानपारा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies