Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

एकमा बाजार के हनुमान मंदिर के पास तेजाब से हमला करने वाले 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 




सारण पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष ने शनिवार को बताया की 28 सितम्बर 2024 को एकमा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- एकमा बाजार हनुमान मंदिर के पास जमीनी विवाद को लेकर अपने सगे बड़े भाई अमित प्रसाद के द्वारा सुनिल प्रसाद के उपर जान से मारने की नियत से तेजाब डाल कर हमला किया गया है। उक्त सूचना पर एकमा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पहुँच कर पीड़ित को पी०एच०सी० एकमा भेजा गया। जिनके बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल, छपरा रेफर किया गया। इस संबंध में पीड़ित के पत्नी ममता देवी, ग्राम- एकमा बाजार, थाना- एकमा, जिला- सारण के लिखित आवेदन के आधार पर एकमा थाना कांड सं0-349/24, दिनांक-28.09.24, धारा-126 (2)/115(2)/124(2)/109 बी०एन०एस० दर्ज कर 01 अभियुक्त अमित प्रसाद, पिता भरत प्रसाद, ग्राम एकमा बाजार, थाना एकमा, जिला- सारण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies