Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सोनपुर थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड का हुआ उद्भेदन, 03 अभियुक्त गिरफ्तार



सारण पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष ने शनिवार को बताया की 20 सितम्बर 2024 को सोनपुर थानान्तर्गत यदुवंशी चौक के पास अज्ञात 3-4 अपराधकर्मियों द्वारा एक पिकअप चालक को बंधक बनाकर पिकअप एवं उसपर लोड एयरटेल कंपनी का टेलीकॉम मेटेरियल सहित लूट की घटना कारित की गयी थी । इस संबंध में चालक सुबोध कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर सोनपुर थाना कांड संख्या-776/24 धारा-111/309 (4) बी०एन०एस० के कांड दर्ज किया गया था। वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में तकनिकी साक्ष्य एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर इस कांड का सफलता पूर्वक उदभेदन करते हुए इस घटना में संलिप्त 03 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधकर्मियों के द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी है और इनके निशानदेही के आधार पर कांड में लूटे गए पिकअप तथा घटना कारित करने में उपयोग किए गए 01 बोलेरो गाड़ी एवं 01 टिआगो कार को बरामद किया गया। कांड में लूटे गए पिकअप पर लोड एयरटेल टावर के सामानों की बरामदगी एवं शेष संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है। कांड अनुसंधान अंतर्गत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies