हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बहराइच थाना नानपारा पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियों एवं जुर्म जरायम मादक पदार्थ के रोकथाम एवं मादक पदार्थो की बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) बहराइच डॉ० पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री प्रद्युम्न कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नानपारा श्री प्रदीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व मे टीम गठित कर दिनांक 06.09.2024 को जंगलीनाथ मंदिर के सामने मसूदनगर बस्थनवा से 10 पेटी (प्रत्येक में 45 टेट्रा पैम व प्रत्येक 200 ml) झूम ब्राण्ड देशी शराब कुल 90 लीटर शराब के साथ एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. आबकारी निरीक्षक श्री विमल मोहन वर्मा क्षेत्र-2 नानपारा बहराइच ।
2. उ0नि0 श्री धूपनरायन मौर्य थाना कोतवाली नानपारा बहराइच ।
3. हे0का0 धर्मनाथ गौड़ थाना को० नानपारा जनपद बहराइच ।
4. का0 हेमन्त कश्यप को० नानपारा जनपद बहराइच ।
5. वाहन चालक राजेश कुमार सिंह क्षेत्र-2 नानपारा बहराइच ।
