Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

उपराष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद _एडीजी



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के गोरखपुर फर्टिलाइजर कैंपस में सैनिक स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के लिए एडीजी जोन डॉक्टर के एस प्रताप कुमार अपने अधीनस्थ अधिकारियों पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर आनंद कुलकर्णी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई  सहित अन्य राजपत्रिक अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल निर्धारित समय से तीन घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर ड्यूटी के संबंध में अपने प्रभारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर लें तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चेक कर लिया जाए। कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जाए और ड्यूटी के दौरान पुलिस बल अपने साथ लाठी-डंडा अवश्य रखें।

ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मी उच्च कोटि के टर्नआउट का पालन करें और ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें और न ही बिना बताए ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ें। सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया गया कि वह सादे कपड़े व वर्दी में तैनात पुलिस बल की पहचान कर उन्हें ड्यूटी के संबंध में भली भांति ब्रीफ कर लें।

वीआइपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीआइपी कार्यक्रम से पूर्व ही रूट व्यवस्था का भली प्रकार निरीक्षण कर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने संबंधी कार्यदायी संस्था से संपर्क कर निर्देशित करें। वीआइपी रूट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो।सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपराष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies