ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर आज दिनांक 27.09.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर को विजय दशमी के उपलक्ष्य में आयोजित शोभा यात्रा के संबंध में गोष्ठी की गयी । इस पूरे आयोजन की सुरक्षा व व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गयी व सभी संबंधित को अतिशीघ्र सभी तैयारियों को पूर्ण करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
