Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सोमवार 2 सितम्बर से सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक तथा दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक पांच दिवसीय पीएम श्री विद्यालयों की जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





संभल (बहजोई )6 सितंबर 2024*

 सोमवार 2 सितम्बर से सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक तथा दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक पांच दिवसीय पीएम श्री   विद्यालयों की जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा  तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आरम्भ हुयी यात्रा का समापन आज  पीएम श्री  विद्यालय गवां नवीन  पर हुआ। पीएम श्री  विद्यालय की यात्रा के अनुभवों एवं पीएम श्री   विद्यालय इटायला  माफी  के अनुभवों को लेकर आज पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय इटायला माफी विकास खंड असमोली में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में 4 घंटे की जनपद संभल के समस्त  16 पीएम श्री विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ की कार्यशाला/ उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया।

     जिसमें सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने  माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। 

     जनपद संभल के समस्त पीएम श्री विद्यालयों के कार्यरत स्टाफ ने पीएम श्री विद्यालय इटायला माफी के कक्ष कक्षाओं में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता एवं  भौतिक स्थिति का अवलोकन किया।

      जिलाधिकारी ने जनपद  के 16 पीएम श्री विद्यालयों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और उन्होंने कहा कि जनपद में  हमें  पीएम श्री विद्यालयों को उत्तम एवं श्रेष्ठ बनाना है।

      जिलाधिकारी ने पी.एम श्री  विद्यालय इटायला माफी के प्रधानाध्यापक कपिल मलिक  से विद्यालय को उत्तम एवं श्रेष्ठ बनाने के सफर के विषय में अपने  अनुभव बताने को कहा  जिसमें उन्होंने  विस्तार से जानकारी उपस्थित सभी लोगों के साथ साझा किया।उन्होंने बताया कि विद्यालय के बच्चों की 95% से अधिक उपस्थिति रहती है, लगभग 5 गाँवों के बच्चे विद्यालय में पढ़ने आते हैं, निपुण होने पर बच्चे को स्माइली दी जाती है जिससे बच्चे खुश होकर विद्यालय में मन लगाकर पढते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को समझाने का तरीका प्रभावी होना चाहिए। बायोमेट्रिक उपस्थित के विषय एवं अन्य अनुभव भी साझा किए विद्यालय के अन्य शिक्षकों द्वारा भी अपने अनुभव साझा किए गये। इसके उपरांत अन्य पीएम श्री विद्यालय से आये प्रधानाध्यापकों ने इटायला माफी के  विद्यालय आकर क्या सीखा उसके विषय में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने  प्रधानाध्यापक कपिल मलिक की समस्त पी एम श्री  विद्यालयों का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया। 

     गोष्ठी के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा कहा कि हमें पीएम श्री विद्यालयों को एक उत्तम एवं श्रेष्ठ विद्यालय बनाना है जनपद को निपुण बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों को समझना होगा पीएम श्री के सभी विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को घर की तरह ही तैयार कराएं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पीएम श्री विद्यालयों में कराये जाने वाले कार्यों के विषय में बताया। इसके उपरांत जनपद के विभिन्न  विकास खंडों से आये ब्लॉक प्रमुखों द्वारा भी  विद्यालयों में विकास के कार्यों के लिए पूर्ण सहयोग देने की बात कही गयी। ब्लॉक प्रमुख बहजोई डिम्पल यादव, ब्लॉक प्रमुख बनिया खेड़ा डाॅ सुगंधा सिंह  तथा ब्लॉक प्रमुख असमोली संतोष देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष बबराला हर्ष वर्धन, नगर पालिका अध्यक्ष सम्भल के प्रतिनिधि द्वारा  विद्यालय की व्यवस्थाओं को देखकर खुशी व्यक्त की तथा पीएम श्री विद्यालयों में पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। गोष्ठी के अन्तर्गत उप जिलाधिकारी सम्भल विनय कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस महेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह, खंड विकास अधिकारी असमोली रिजवान हुसैन, खंड शिक्षा अधिकारी असमोली, एडीओ पंचायत असमोली,आदि द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। 

       जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि हम  जनपद के पीएम श्री विद्यालयों को उत्तर प्रदेश  में प्रथम स्थान पर लाना है, अध्यापक अपने  विद्यालय में  समय से आएं  विद्यालय का पूरा समय गुरु और शिष्य का समय रहे।जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक साधारण व्यक्ति नहीं होता शिक्षकों का सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी पीएम श्री विद्यालयों में रोबोटिक्स एवं एआई को भी लाएंगे। दिल्ली की टीम द्वारा इसपर कार्य किया जाएगा। विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र,  स्वास्थ्य के सब सेन्टर, अमृत सरोवर आदि को प्राथमिकता पर रखा जाए‌, जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चहारदीवारी, पेंट ,प्लास्टर आदि की आईडी शीघ्र बनवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने दिवास्वप्न, भारत भारती, एक हजार भारतीय खेल, रमणीय वृक्ष, पुस्तकों के विषय में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम श्री के साथ साथ सम्भल श्री  विद्यालय  भी जनपद में बनाए जाएंगे अन्य क्षेत्रों में भी अच्छा कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम श्री विद्यालयों के प्रत्येक बच्चे का हैल्थ कार्ड बनाये जाएं। एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों को डिजिटल गुल्लक के अन्तर्गत बैंक में खाता खुलवाया जाए। डिजिटल रजिस्टर को पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम श्री विद्यालयों में सप्ताह में तीन दिन सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई का कार्य किया जाए। पीएम श्री विद्यालयों में शिक्षा पार्क भी तैयार कराये जाएंगे। प्रत्येक माह पीएम श्री तथा निपुण रैली का आयोजन प्रत्येक विकास खंड के एक गाँव में निकालने के निर्देश दिए। समस्त  विद्यालयों में प्रहरी क्लब, एवं प्रहरी शिक्षक का शत प्रतिशत गठन किया जाए।  विद्यालयों में नमस्ते एवं जय हिंद का अभिवादन प्रत्येक दशा में हो। श्री अन्न, पोषण वाटिका एवं रेनवाटर हार्वेस्टिंग, सोक पिट के विषय में भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा प्रत्येक ग्राम चौपाल में शिक्षक भी प्रतिभाग करें। 

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, एवं समस्त जिलास्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी तथा पीएम श्री विद्यालयों के स्टाफ उपस्थिति रहे। 

 जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies