Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय इटायला माफी विकासखंड असमोली में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में गोवंशों को संरक्षण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





संभल (बहजोई) 6 सितंबर 2024*


     सड़कों, चौराहा एवं डिवाइडरों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के संबंध में जिलाधिकारी ने समस्त विकासखंड अधिकारी एवं समस्त पशु चिकित्सा अधीक्षक के साथ विचार विमर्श किया।

      जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित एसडीएम से समन्वय स्थापित करते हुए एक हजार से अधिक गोवंशों को संरक्षित करने हेतु  भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए बृहद गों संरक्षण केंद्र तैयार किए जाएं। 

     जिलाधिकारी ने समस्त विकास खंड अधिकारियों से गौशालाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत वार एसएफसी पुलिंग कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

       जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पालिका बहजोई एवं संभल तथा चंदौसी में एक अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में प्रत्येक दशा में संरक्षित करना सुनिश्चित करें।

       जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशालाओं में जिन गोवंशों की मृत्यु हो जाती है उनका मौके पर जाकर निरीक्षण करें एवं शासनादेश अनुसार कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें।

      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरन्नुम रजा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजपाल, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय, सहित समस्त खंड विकास अधिकारी सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies