हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
सारण पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष ने रविवार को बताया की 17.01.2023 को अवैध पीला बालू खनन में ट्रक जप्त कर दिघवारा थाना कांड संख्या 15/23 दिनांक- 17.01.2023, धारा 379/411 भा०द०वि० एवं 41 (1)/21 (1) खनन अधिनियम दर्ज किया गया। इसके उपरांत उक्त ट्रक के मालिक के द्वारा ट्रक को जप्ती के स्थान से भगा ले जाया गया था। जिसके बाद दिघवारा थाना कांड संख्या 16/23 दिनांक 17.01.2023 धारा 379 भा.द.वि. दर्ज किया गया था। प्राप्त आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज हाजीपुर गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के ग्राम तेरसिया से ट्रक बरामद कर ट्रक मालिक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा मोहन कुमार, पिता सुभाष चंद्र राय, साकिन- तेरसिया, जिला- वैशाली शामिल हैं।
