Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में सूरज हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया सफल उद्धभेदन, 5 अपराधी गिरफ्तार

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 




सारण पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष ने रविवार को बताया की 27 सितम्बर 2024 को वादी अजय राय पिता स्व० भगवान राय सा० सबलपुर हस्तीटोला वार्ड नं0-05 थाना सोनपुर जिला सारण छपरा के द्वारा अपने लड़के सूरज कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष के गुमशुदगी के संबध में आवेदन दिया गया था जिसके आधार पर सोनपुर थाना कांड सं0-804/24 दिनांक-27.09.24 धारा-137 (2) बी०एन०एस० दर्ज किया गया था जिसमें गुमशुदा सूरज कुमार के संबंध में बताया गया कि दिनांक-25.09.24 को समय 02:00 बजे दिन में घर से निकला है जो वापस घर नहीं लौटा। वरीय पदाधिकारी महोदय द्वारा घटना के त्वरित उद्धभेदन एवं गुमशुदा सूरज कुमार की बरामदगी हेतु दिये गये निर्देश के आलोक में अपहृत की बरामदगी हेतु हर संभव प्रयास, यथा, आसूचना संकलन, तकनिकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई, जिस क्रम में इस कांड के अपहृत सूरज कुमार का शव दरियापुर थाना अन्तर्गत बेला महम्मदपुर ग्राम स्थित माही नदी के पूर्वी बांध के किनारे से बरामद किया गया। तत्त्पश्चात् अपहरण एवं उसके उपरान्त अपहृत की हत्या से संबंधित घटित घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुये पुलिस टीम द्वारा त्वरित अनुसंधान करते हुये थाना में घटना की सूचना प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर कांड का सफल उभेदन किया गया तथा अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त सभी कुल-05 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करते हुये उनके स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त कुल-04 मोबाईल फोन, अपहृत / मृतक को लेकर परिवहन करने में उपयोग किये गये 01 ई-रिक्शा तथा गला दबाने में प्रयोग किया गया गमछा को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफतार अभियुक्तों (1.) विशाल कुमार, पिता संजय चौधरी, सा०-बागराजा, मानसिंह थाना-हरिहरनाथ जिला-सारण। (2.) विनय कुमार पिता-दिनेश राय सा०-संबलपुर हस्तीटोला थाना-सोनपुर जिला-सारण। (3.) राजा कुमार (4.) रोहित कुमार पिता-मदन चौधरी राा०-बेला मोहम्मदपुर थाना-दरियापुर जिला-सारण। (5.) नितीश कुमार पिता-संतोष सिंह सा०-बेला मोहम्मदपुर थाना-दरियापुर जिला-सारण। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त (1.) मोबाइल-04 (2.) घटना ई-रिक्शा-01 (3.) गला दबाकर हत्या करने में प्रयोग किया गया काला रंग का गमछा-01 बरामद किया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies