Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिले में गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि होने को लेकिन किया निरीक्षक

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 





सारण डीएम श्री अमन समीर ने रविवार को गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि होने के परिप्रेक्ष्य में मकेर, अमनौर, तरैया तथा पानापुर अंचल के सारण तटबंध अवस्थित सभी निचले क्षेत्रों के पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। गंडक नदी के विभिन्न क्षेत्रांतर्गत जल स्तर में वृद्धि का मुआयना किया गया तथा उक्त क्षेत्रांतर्गत सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को आज रात्रि में पूरी तरह से अलर्ट रहने तथा तटबंध पर एवम् निचले क्षेत्रों में लगातार गश्ती करने का निदेश दिया गया साथ ही किसी भी आकस्मिक परिस्थिति के उत्पन्न होने पर अविलंब त्वरित रूप से आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल सारण को  निदेश दिया गया कि सारण तटबंध के सभी निचले क्षेत्रों के आक्राम्य स्थलों पर निश्चित रूप से पर्याप्त मात्रा में जियो बैग तथा कटाव निरोधी सामग्री उपलब्ध रखते हुए आज रात्रि भर सारण तटबंध का लगातार निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी क्षेत्र में कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर त्वरित रूप से जिला प्रशासन एवम् अनुमंडल प्रशासन को उसकी सूचना देते हुए अविलंब आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies