हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
सारण पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष ने रविवार को बताया की 28 सितम्बर 2024 को जलालपुर थाना कांड संख्या 226/24 दिनांक-27.09.24 धारा-79/352/351 (2) (3) बी०एन०एस० एवं 67 आई०टी० एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त संजीत कुमार तिवारी, पिता- स्व० नंदलाल तिवारी, ग्राम हरपुर छतवाँ, थाना बनियापुर, जिला सारण को कोर्ट ले जाने के क्रम में भगवान बाजार थाना क्षेत्र से पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था। जिस संबंध में भगवान बाजार थाना कांड संख्या 506/24, दिनांक-28.09.24 धारा- 262 बी०एन०एस० दर्ज किया गया। प्राप्त आसूचना के आधार पर अभियुक्त संजीत कुमार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत रजैया टोला से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
