हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई) 6 सितंबर 2024*
जिसमें जिलाधिकारी ने स्कूल के कक्ष कक्षाओं को चैक किया और शौचालय की साफ सफाई को भी देखा।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम श्री पथ बनाया जाए एवं निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय के बाहर मुख्य द्वार पर सौंदर्यीकरण किया जाए।
स्कूल में तैनात शिक्षामित्र को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल समय से आए एवं बच्चों को अच्छी शिक्षा दें।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गवाॅ नवीन विकासखंड रजपुरा का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने स्कूल को जाने वाली सड़क का अवलोकन करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि पीएम श्री पथ के नाम से सड़क को बनवाया जाए।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भवन जर्जर हैं उनका शीघ्र ही मूल्यांकन करते हुए ध्वस्त कराया जाए और उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय के बरामदे को जाली से कवर्ड किया जाए।
जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल की बाउंड्री वॉल 7 मीटर से अधिक होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल में एमडीएम शेड बनाया जाए और उसके ऊपर सोलर पैनल लगाकर स्कूल में विद्युतीकरण का कार्य किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गवाॅ को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल को आने वाली सड़क पर अतिक्रमण प्रत्येक दशा में नहीं हो यह सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, डिप्टी कलेक्टर आनंद कटारिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

