हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 06 सितम्बर 2024*
आज जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ तरन्नुम रजा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा द्वारा विकास खंड असमोली के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मनौटा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बच्चों से वार्ता की तथा कहानी द्वारा जागरूक किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को आगे क्या करना है उसको लेकर दिशा दी तथा बच्चों को पुस्तक भेंट भी की जिलाधिकारी ने विद्यालय को शिफ्ट करने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

