हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बहराइच थाना सुजौली पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वृन्दा शुक्ला जनपद बहराइच के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) डॉ० पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महोदय मिहींपुरवा श्री हीरालाल कन्नौजिया के निर्देशन में थानाध्यक्ष सुजौली श्री हरीश सिंह के नेतृत्व में का० शैलेश कुमार, का० विजय पासवान के द्वारा दिनांक 23.09.2024 को अभियुक्त संजय कुमार पुत्र बालक राम निवासी धनिया बेली दा० जंगल गुलरिहा थाना सुजौली जनपद बहराइच उम्र लगभग 27 वर्ष मय 01 प्लास्टिक की पिपिया में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के चांद खां पुरवा मोड़ दूरी 02 किमी0 पूरब के पास से समय 18.05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम
1. का0 शैलेश कुमार
2. का0 विजय पासवान
