हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बहराइच थाना कोतवाली नगर* आज दिनांक 23.09.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय श्री रामानन्द कुशवाहा द्वारा थाना कोतवाली नगर के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई तथा लंबित विवेचनाओं के त्वरित/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा दिनाँक 21.09.2024 से विवेचना निस्तारण व NBW की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें शत-प्रतिशत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए इसके अतिरिक्त डीआईजी महोदय देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा 03 अभियान चलाए जा रहे हैं जिसके दृष्टिगत वारंटियों की गिरफ्तारी, जिला बदर एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही कर पूर्ण मनोयोग से अभियान को सफल बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा लम्बित अभियोगों का शीघ्र अनावरण करते हुए बरामदगी/गिरफ्तारी करने के साथ, थाना क्षेत्र में घटित हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने व चार पहिया/दो पहिया वाहन में बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, अवैध लाल नीली बत्ती व प्रेशर हॉर्न आदि का चालान करने हेतु निर्देशित करने के साथ ही बैंको की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए अपेक्षित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त एक्सीडेंट की घटना को e DAR एप पर मौके पर फीडिंग करने व IGRS प्रार्थना पत्रों का समय परक व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण व मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

