Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सुलतानपुर गांव घर पर अकेले बैठी महिला को लोहे के रड से मारपीट कर किया जख्मी

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 




जिले के दरियापुर प्रखंड के सुलतानपुर गांव में घर पर अकेले रात में बैठी महिला को उसके भैंसुर,देवर और गोतनी ने लोहे के  रड से मारकर जख्मी कर दिया साथ ही उसके गले से सोने की मंगल सूत्र खींच लिया।जिसको लेकर वहा के विक्की कुमार की पत्नी लवली कुमारी ने पटना हवाई अड्डा थाना पुलिस के समक्ष ब्यान दर्ज कराई है।जहा उसने बताई है कि वह 11सितंबर की रात लगभग आठ बजे अपने दरवाजे पर अकेली बैठी हुई थी।तभी उसके भैंसुर चंदन राय,देवर नीरज कुमार और गोतनी ममता देवी पहुंची।पहुंच उसके पति के बारे में पूछा गया कि वह कहा है।जिसको बताने से इंकार करने पर उसके भैंसुर हाथ में लिए लोहे के रड से सर पर हमला कर दिया जिससे उसके सर फट गया और खून बहने लगी।तभी देवर पीछे से आकर हाथ में लिए लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला करने लगा।वही गोतनी ममता उसके गले से मंगल सूत्र नोच ली।जिसके बाद पीड़ित महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर गई और पड़ोस के लोग दिघवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया।जहा से गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।वहा भी प्रारंभिक जांच कर स्थिति को गंभीर देखते पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।जहा से पीड़ित के परिजन प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।जहा अपनी ब्यान दर्ज कराई।जिस आधार पर डेरनी थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।और आरोपित को धरपकड़ में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies