Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

01 अदद 12 बोर अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 01 अदद 12 बोर अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बहराइच थाना हरदी पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वृन्दा शुक्ला जनपद बहराइच द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में वांछित की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी महोदय महसी श्री रवि खोखर के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री कमल शंकर चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा दिनांक 18.11.2024 को जरिए मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति तमंचा लिये हुए किसानगंज की तरफ जा रहा, सूचना पर विश्वास कर थाना स्थानीय की टीम द्वारा मय अधिकारी कर्मचारीगण के किसानगंज के तरफ जाने वाले मोड़ से एक व्यक्ति, जिसका नाम दिनेश कुमार यादव पुत्र हनुमान प्रसाद यादव निवासी रमवापुर खुर्द थाना हरदी जनपद बहराइच के पास से 01 अदद 12 बोर अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर हिरासत पुलिस में लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 409/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त दिनेश उपरोक्त को माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।


पुलिस टीम


1. उ0नि0 श्री सुलेमान खाँ 

2. उ0नि0 श्री राम कृपाल 

3. का0 रुपेन्द्र विश्वकर्मा 

4. का0 राकेश कुमार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies