Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बैंकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 19 नवंबर 2024

     आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में बैंकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

    जिसमें अग्रणी बैंक प्रबंधक केनरा बैंक अमित बिश्नोई द्वारा बैंकों में शासन की विभिन्न  लाभार्थी परक योजनाओं से संबंधित लंबित आवेदन एवं प्रगति के विषय में अवगत कराया। 

      सीडी रेशियो के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

       बैठक में पीएम स्वनिधि के लंबित आवेदनों  को लेकर भी चर्चा की गई। महिला समूहों के सीसीएल आवेदनों को लेकर अपर जिलाधिकारी ने भारतीय स्टेट बैंक, पीएनबी एवं केनरा बैंक से आये संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थियों के आवेदन लंबित नहीं रहने चाहिए भविष्य में प्रगति में सुधार किया जाए। 

     अधिक सीसीएल आवेदन एवं खादी ग्राम उद्योग के आवेदन लंबित हैं इसको देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसबीआई बैंक अपनी प्रगति में सुधार लाएं।

    खादी ग्राम उद्योग की प्रमुख योजनाओं पर भी चर्चा की गई प्रधानमंत्री रोजगार योजना ,मुख्यमंत्री रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार योजना आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा लंबित आवेदनों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है जिससे जनपद की प्रगति कम है जिसको लेकर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।

       मुख्य विकास अधिकारी ने लखपति दीदी योजना को लेकर जानकारी प्राप्त की जिसमें प्रगति कम पाएगी जिसको लेकर  जिला अग्रणी प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा की  स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की प्रगति में सुधार हो। और मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लखपति दीदी की प्रगति को प्राथमिकता पर रखें।

      मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना पर भी चर्चा की गई। पीएमजीपी,ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  

       

        इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित विश्नोई, विभिन्न बैकों से आये जिला कॉर्डिनेटर एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

        जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies