Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर

                      

 गोरखपुर थाना गगहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष गगहा के नेतृत्व में उ0नि0 अनिश कुमार सिंह चौकी प्रभारी गजपुर मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 189/2024  धारा 420,467,468,471,474 भादवि0 से संबंधित वाछिंत अभियुक्त भास्कर द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा अवैध दस्तावेज लगाकर कर सरकारी नौकरी लेने के संबंध में वादी मुकदमा से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।   


गिरफ्तारी की टीम


1. उ0नि0 अनिश कुमार सिंह चौकी प्रभारी गजपुर थाना गगहा जनपद  गोरखपुर

2. का0 आकाश सिंह थाना गगहा जनपद गोरखपुर      

3. का0 अनिल कुमार यादव थाना गगहा जनपद  गोरखपुर

4. का0 सोनू यादव  थाना गगहा जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies