Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

"आपरेशन साथ-साथ“ टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल”




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


 बस्ती महिला थाना जनपद बस्ती 

आज दिनांक 30.01.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती के आदेशों/निर्देशों के अनुपालन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती के कुशल पर्यवेक्षण में श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय बस्ती के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डाक्टर शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के दो जोडे को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया! 

 1 श्रीमती प्रियंका पत्नी राधेश्याम निवासिनी गंगापुर थाना कलवारी जनपद बस्ती

2. गौसिया खातून पत्नी फिरोज अहमद निवासी पिलखांय थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती

 के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डाक्टर शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती  की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए! महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies