हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संभल के निर्देशन में आज दिनांक 20.02.2025 को जनपद न्यायालय संभल में दिनांक 08.03.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों के निस्तारण के संबंध में समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष में बैठक आहूत की गयी।
उपरोक्त बैठक के अवसर पर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश संभल स्थित चन्दौसी श्रीमती कमलेश कच्छल, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौसी, संभल स्थित चंदौसी श्रीमती आरती फौजदार, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत /अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश (रेप एण्ड पॉक्सो) संभल स्थित चन्दौसी, श्री निर्भय नारायण राय, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश (एस. सी./ एस. टी एक्ट) संभल स्थित चन्दौसी, श्रीमती रागिनी, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल स्थित चन्दौसी, श्रीमती अर्चना सिहं प्रथम, सिविल जज (सी.डि.)/ ए.सी.जे.एम., संभल स्थित चंदौसी, श्री आदित्य सिंह, सिविल जज (सी.डि.)/ ए.सी.जे.एम., चन्दौसी, संभल स्थित चंदौसी, श्री मनोज कुमार यादव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चंदौसी, श्रीमती तुषारिका सिंह, सिविल जज (जू.डि.) सम्भल स्थित चंदौसी, अक्षिता मिश्रा, सिविल जज जू.डी. बाह्य न्यायालय संभल श्री कृष्ण मोहन पाण्डेय, सिविल जज जू.डी. कोर्ट न. 2 बाह्य न्यायालय संभल, श्री हिमांशु वर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल स्थित चंदौसी श्रीमती दिव्या गर्ग सिविल जज (जू.डि.) एफ. टी. सी. संभल स्थित चन्दौसी सुश्री दिव्या चिण्डालिया उक्त बैठक में उपस्थित माननीय जनपद न्याया-धीश महोदय द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि आगामी दिनांक 08.03.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो का निस्तारण सुलह समझौता के माध्यम से किया जाए यह जानकारी नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री निर्भयनारायण राय द्वारा दी गयी।