Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश मुख्यालय तथा समस्त जनपदों में तीन दिवसीय वाले कार्यक्रमों का आज मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मा. राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स विभाग एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश धर्मवीर प्रजापति जी द्वारा एस. डी. रिसोर्ट चंदौसी बहजोई रोड़ बहजोई में शुभारंभ किया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल( बहजोई) 25 मार्च 2025*

उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश मुख्यालय तथा समस्त जनपदों में तीन दिवसीय अर्थात 25 मार्च एवं 26 मार्च तथा 27 मार्च 2025 को होने वाले कार्यक्रमों का आज मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मा. राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स विभाग एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश  धर्मवीर प्रजापति जी द्वारा एस. डी. रिसोर्ट चंदौसी बहजोई रोड़ बहजोई में शुभारंभ किया।


 मा. मंत्री जी ने सर्वप्रथम शासन   यूपी भारत का ग्रोथ इंजन को ध्यान में रखते हुए  विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से  संबंधित लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काट कर शुभारम्भ किया तथा  प्रदर्शनी के अन्तर्गत लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया। 

       माननीय मंत्री जी ने दिव्यांग जन  सशक्तिकरण विभाग के अन्तर्गत लाभार्थियों को 4 व्हीलचेयर एवं 16 ट्राईसाईकिल का वितरण किया तथा कृषि विभाग के अन्तर्गत 4 ट्रेक्टर का वितरण किया गया जिनमें एक ट्रेक्टर इनसीटू योजना के अन्तर्गत तथा 3 ट्रेक्टर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत जिनमें 2 ट्रेक्टर एफ. पी. ओ को तथा एक ट्रेक्टर प्रगतिशील किसान को  दिया गया। तथा जैविक खेती करने वाले 6 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आरसेटी के अन्तर्गत एन आर एल एम सम्भल द्वारा चयनित 26 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के 6 दिवसीय आवासीय बैंक सखी प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन भी माननीय मंत्री जी द्वारा किया गया। 

     कार्यक्रम के अन्तर्गत माननीय मंत्री जी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव एवं  भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू एवं जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर उ. प्र. सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष होने से संबंधित कार्यक्रम  का शुभारंभ किया।  कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि तथा   जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष एवं   समस्त जनप्रतिनिधि गणों  को पुष्प, शॉल एवं  पुस्तक देकर स्वागत किया गया। राम प्यारी कन्या इंटर कॉलेज चंदौसी तथा सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों आदि के  द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। 

    कार्यक्रम के अन्तर्गत पदम श्री से सम्मानित बुलंदशहर  से आये प्रगतिशील किसान  भारत भूषण त्यागी ने जैविक खेती तथा मार्केटिंग पर अपने विचार प्रस्तुत किये। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार  विश्नोई द्वारा जनपद में पुलिस के क्षेत्र में किये गये कार्यों के विषय में जानकारी दी तथा उन्होंने बताया कि जनपद में संगठित अपराध पर रोक  लगायी गयी तथा जनपद में 4 नये थाने बनाये गये एवं 58 पुलिस चौकियाँ स्थापित की गयीं। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को किस तरीके से सुलभ रुप से न्याय मिल सके उन्हें ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के चल रहे निर्माण कार्य के विषय में भी बताया तथा सेफ सम्भल प्रोजेक्ट के अन्तर्गत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर भी चर्चा की। जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में  प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा , एवं सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहाँ शासन की योजनाओं से संबंधित स्टॉलों को भी लगाया गया आप सभी लोग   स्वयं   सम्मिलित हों  एवं लोगों को भी इस  कार्यक्रम में सम्मिलित होन के लिए जागरूक कर शासन की योजनाओं का लाभ उठायें। भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू ने कहा कि किसान भी अपने खेतों में कृषि रसायनों का प्रयोग कम से कम करें। किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक करें। किसान अन्नदाता के रूप में जाना जाता है अतः किसानों के ज्यादा जिम्मेदारी बढ जाती है कि वह देश के लोगों के लिए शुद्ध  अनाज पैदा  करें। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव ने कहा कि खेती अनिश्चितता पर आधारित होती है इस अनिश्चितता को दूर करने के लिए  हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने जहाँ किसानों के लिए किसान सम्मान निधि शुरू की वहीं दूसरी ओर कृषि बीमा  के द्वारा भी अनिश्चितता को दूर करने का प्रयास किया।  प्रधानमंत्री जी द्वारा मातृशक्ति को भी बढावा दिया। 

      मा. मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के सफल 8 वर्ष के कार्यकाल तथा केन्द्र सरकार के 10 वर्ष  की उपलब्धियों  पर मा.  प्रधानमंत्री जी का विजन तथा मा. मुख्यमंत्री जी के मिशन दोनों ने उत्तर प्रदेश को अप्रत्याशित रूप से आगे बढाने में कोई कमी नहीं  छोड़ी, योगी जी के   नेतृत्व में  उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत हुयी है।  उद्योगपति उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आ रहे हैं जिससे औद्योगिक विकास भी होगा एवं रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे हमारी केंद्र एवं राज्य की सरकार गरीबों वंचितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाती हैं और समाज की मुख्य धारा में कैसे जोड़ा जाए यह काम करती हैं उन्होंने कहा कि मातृशक्ति कन्या सुमंगला योजना के विषय में जानकारी रखें और अपनी बेटियों को उसके लाभ दिलाने का कार्य करें कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों की सासाकी योजनाओं की स्टालों के विषय में भी माननीय मंत्री जी ने कहा कि यह  स्टॉल है इसलिए लगाई जाती है ताकि आप लोग योजनाओं को समझकर उनका लाभ प्राप्त कर सकें एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरुक कर सकें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश अनुसार यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जा रही है लोग इसको समझे तथा योजनाओं का लाभ लें हमारी सरकार द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में परिवर्तन किए हैं आयुष्मान कार्ड के द्वारा निशुल्क इलाज भी हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा है नारी शक्ति को हमारी सरकार ने आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक स्तर पर कदम उठाए हैं माननीय मंत्री जी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए प्रकृति को प्रदूषित होने से बचना चाहिए उन्होंने नारी शक्ति से अपील करते हुए कहा प्लास्टिक एवं पॉलीथिन रोकने में मातृशक्ति अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं उन्होंने कहा कि कपड़े का थैला स्वयं भी प्रयोग करें एवं अन्य लोगों को भी प्रयोग करने के लिए जागरूक करें तथा माननीय मंत्री जी ने कहा कि पानी का संरक्षण भी किया जाना चाहिए।

     कार्यक्रम के अन्तर्गत  मुख्य अतिथि मा. मंत्री जी ने  सेवा, सुरक्षा, सुशासन, उत्कर्ष के  8 वर्ष तथा सबका  साथ सबका विकास उत्कर्ष के 8 वर्ष की शासन की पुस्तिकाओं का विमोचन किया तथा सम्भल महात्मय पुस्तक  का विमोचन भी मा. मंत्री जी के द्वारा किया गया। 

     मा. मंत्री जी द्वारा जनपद में 72 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया तथा समाज कल्याण विभाग  द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना  में तैयारी करने वाले  दो प्रतियोगी छात्रों जिनका  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती   द्वारा  आरक्षी  के पद पर चयन हुआ है उनको प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। इनके अतिरिक्त ओडीओपी के अन्तर्गत टूल किट का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 25 लाभार्थी बच्चों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये।

     इसके उपरांत उत्तर प्रदेश  सेवा, सुरक्षा ,एवं सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में माननीय मंत्री जी द्वारा पत्रकार वार्ता  की गयी। 

         इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट अपर जिला अधिकारी प्रदीप वर्मा जिला विकास अधिकारी राम  आशीष भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, उत्तर प्रदेश पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, राजेश शंकर राजू ,मंजू दिलेर जी, गीता प्रधान जी,कमल कुमार कमल, विपिन गुप्ता, मुकुल कुमार रस्तोगी, जयप्रकाश गुप्ता चंद्रसेन खड़गबंशी कुलदीप चाहल, अखिलेश अग्रवाल, महंत दीनानाथ जी, विष्णु शरण रस्तोगी जी, आदि उपस्थित रहे।

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies