Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना जुनावई पहुँच कर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं मौके पर जाकर निपटाएं

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक  की अध्यक्षता में थाना जुनावई में  थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन।*


थाना  जुनावई पहुँच कर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने  सुनी जनसामान्य की समस्याएं


थाना समाधान दिवस में आये जमीनी विवादों को राजस्व/पुलिस टीम मौके पर जाकर निपटाएं..... जिलाधिकारी


सम्भल (बहजोई)  22 मार्च  2025


    शासन के मंशानुरूप थाना समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया  एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन  थाना  जुनावई में किया गया । 

     ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा, मार्ग  से संबंधित तथा  पैमाईश  आदि  की शिकायतें थाना समाधान दिवस में आयीं। 

जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि  के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चत कराए ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायत को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े । जिलाधिकारी ने कहा कि उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी भूमि से संबंधित विवादों के प्रकरणों को लेकर   लेखपालों के साथ बैठक करें। 

    थाना समाधान दिवस के अंतर्गत  थाना जुनावई में  9 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 3 का तत्काल  निस्तारण किया गया।शेष शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

       

      इस अवसर पर उप जिलाधिकारी  गुन्नौर आनंद कटारिया,क्षेत्राधिकारी गुन्नौर दीपक तिवारी एवं जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार एवं  थानाध्यक्ष जुनावई सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies