Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक कल्याण बंधुओं की बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




संभल (बहजोई) 22 मार्च 2025*


           आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक कल्याण बंधुओं की बैठक का आयोजन किया गया।



     जिसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर संदीप कुमार द्वारा पूर्व सैनिकों के भूमि विवाद, सड़क की समस्या, पुलिस की समस्या, निजी समस्या एवं विद्युत से संबंधित विभिन्न कार्यों में किए गए कार्यों के विषय में भी पूर्व सैनिकों की प्रमुख समस्याओं जैसे शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण एवं उनकी एन ओ सी आदि समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। 

     जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इनके निराकरण का कार्य किया जाएगा। 



       जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों से कहा कि आपकी रुचि के अनुसार जनपद में विभिन्न कार्यों में आपका सहयोग लिया जाएगा। आपके द्वारा बताईं गईं समस्याओं पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए उनका निस्तारण किया जाएगा।

   पूर्व सैनिकों ने सैनिक कार्यालय की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया इसको लेकर जिलाधिकारी ने कार्यालय का भ्रमण करने का आश्वासन देते हुए समस्या का निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी को जनपद में पांच गेट पूर्व सैनिकों के नाम जो बनाए गए हैं उनके विषय में भी अवगत कराया उन्होंने कहा कि गेटों की रंगा पुताई अभी तक न कराई गई है ना ही उनका उद्घाटन किया गया है जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    और जिलाधिकारी ने कहा कि सेवानिवृत्ति सैनिकों समस्या को प्राथमिकता पर रखते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

        इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी गुन्नौर आनंद कटारिया, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर संदीप कुमार, फौजी एमएल यादव, वीर नारी भुवनेश्वरी देवी, रेशमा देवी, सतवीर, राजकुमार शर्मा, अजय यादव, महेश यादव जिला सचिव, मुकुट सिंह, राजेंद्र सिंह, वाहिद साहब, प्रभात जी एवं पूर्व सैनिक सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies