Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


सम्भल ( बहजोई) 28 अप्रैल 2025*

      आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन तथा मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। 

        अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .पंकज विश्नोई ने बताया कि एक अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है जोकि 30 अप्रैल तक चलेगा जबकि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। 

      बैठक के अन्तर्गत  अंतर्विभागीय कराया जाने वाले कार्यों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित  करें।      

      मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ियों के माइक्रो प्लान को लेकर नाराजगी व्यक्त और जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस को निर्देशित करते हुए कहा की जो आंगनवाड़ी संचारी अभियान के अंतर्गत कार्य नहीं कर रही हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई संज्ञान में लाई जाए और संबंधित सीडीपीओ को स्पष्टीकरण जारी किया जाए।

        मुख्य विकास अधिकारी ने साफ सफाई, फॉगिंग तथा झाडी कटान को लेकर निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में इसको लेकर मुनादी करें तथा प्रचार प्रसार करें।

   फॉगिंग को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एडीओ पंचायत गुन्नौर एवं पवांसा का स्पष्टीकरण जारी किया जाए एवं ग्राम शेरखान सराय के सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

     मुख्य विकास अधिकारी ने  जिला पंचायती राज अधिकारी  को निर्देशित करते हुए कहा कि संचारी रोग अभियान में प्रधान रुचि लें नहीं तो कार्यवाही की जाएगी।  मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभागों के द्वारा शासकीय गाइडलाइन का प्रयोग किया जाए।

      इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज विश्नोई, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, अपर जिला पंचायती राज अधिकारी चेतेन्द्र पाल सिंह, डीपीओ  आईसीडीएस महेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी, समस्त एमओआईसी  उपस्थित रहे। 

     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies